Samsung A14 5G: क्या 2026 में भी यह फोन खरीदना सही है?

अगर आप कम बजट में Samsung का 5G फोन लेना चाहते हैं, तो Samsung A14 5G का नाम अभी भी आपको सुनने को मिल सकता है। यह फोन जनवरी 2023 में भारत में आया था और उस समय Samsung ने इसे किफायती 5G फोन के तौर पर पेश किया था। इसमें Exynos 1330 प्रोसेसर, 90Hz स्क्रीन, 50MP मुख्य कैमरा और 5000mAh बैटरी मिलती है।
लेकिन बात सिर्फ इतनी ही नहीं है। क्योंकि 2026 में यह फोन काफी पुराना हो चुका है, इसलिए आज इसकी कीमत और बाकी नए फोन से मिलने वाली सुविधाओं को देखकर ही फैसला करना चाहिए।
इस लेख में हम Samsung A14 5G की कीमत, प्रोसेसर, डिस्प्ले, RAM, स्टोरेज, कैमरा, बैटरी, सॉफ्टवेयर अपडेट और वारंटी को आसान तरीके से समझेंगे। साथ ही यह भी देखेंगे कि यह फोन किसके लिए ठीक है और किसे इससे आगे देखना चाहिए।
यह भी पढ़े – Samsung Galaxy A35 5G Price in India 2026: Specs, Features और Review
Samsung A14 5G की भारत में कीमत
अगस्त 2026 में Samsung A14 5G की कीमत एक जैसी नहीं दिख रही है। अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट, दुकान और ऑफर के हिसाब से काफी अंतर है।
24 अगस्त 2026 को उपलब्ध ऑनलाइन लिस्टिंग में 4GB + 64GB मॉडल की कीमत करीब ₹14,999 से ₹18,499 तक दिखाई दे रही है। वहीं 6GB + 128GB वेरिएंट करीब ₹13,799 और 8GB + 128GB मॉडल करीब ₹14,999 के आसपास दिखाई दे रहा है।
यहां एक जरूरी बात है। ये फोन 2023 का मॉडल है और इसकी उपलब्धता अब सीमित हो सकती है। इसलिए खरीदने से पहले उसी समय की वास्तविक कीमत और स्टॉक जरूर देख लें।
मेरी नजर में अगर 6GB + 128GB या 8GB + 128GB वेरिएंट ₹14,000–₹15,000 के आसपास मिल रहा है, तो 4GB + 64GB मॉडल के मुकाबले वह ज्यादा समझदारी वाला विकल्प है। कम RAM और कम स्टोरेज वाले मॉडल के लिए ज्यादा कीमत देना ठीक नहीं लगता।
Samsung A14 5G के मुख्य स्पेसिफिकेशन
| फीचर | Samsung Galaxy A14 5G |
|---|---|
| लॉन्च | जनवरी 2023 |
| प्रोसेसर | Samsung Exynos 1330 |
| डिस्प्ले | 6.6-inch FHD+ PLS LCD |
| रिफ्रेश रेट | 90Hz |
| RAM | 4GB / 6GB / 8GB |
| स्टोरेज | 64GB / 128GB |
| माइक्रोSD | 1TB तक |
| रियर कैमरा | 50MP + 2MP + 2MP |
| फ्रंट कैमरा | 13MP |
| बैटरी | 5000mAh |
| चार्जिंग | 15W |
| सॉफ्टवेयर | Android 13, One UI |
| 5G | हां |
| फिंगरप्रिंट | साइड-माउंटेड |
| हेडफोन जैक | 3.5mm |
| वारंटी | 12 महीने हैंडसेट |
फोन के मुख्य हार्डवेयर की जानकारी Samsung के लॉन्च विवरण और उपलब्ध स्पेसिफिकेशन रिकॉर्ड से मेल खाती है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस कैसी है?
Samsung A14 5G में Exynos 1330 चिपसेट मिलता है। इसमें दो Cortex-A78 कोर 2.4GHz तक और छह Cortex-A55 कोर 2GHz तक चलते हैं। चिपसेट 5nm प्रक्रिया पर आधारित है।
साधारण इस्तेमाल के लिए यह प्रोसेसर अभी भी काम चला देता है। WhatsApp, YouTube, Instagram, Chrome, ऑनलाइन क्लास और रोज के दूसरे ऐप चलाने में फोन आपको ठीक-ठाक अनुभव दे सकता है।
अगर आप 6GB या 8GB RAM वाला मॉडल लेते हैं तो एक साथ कई ऐप रखने में 4GB मॉडल की तुलना में बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद रहती है।
लेकिन यहां थोड़ा ध्यान देना जरूरी है। यह 2026 का नया प्रोसेसर नहीं है। इसलिए बहुत भारी गेमिंग, लंबे समय तक हाई ग्राफिक्स गेम या बहुत ज्यादा मल्टीटास्किंग के लिए इसे खरीदना सही फैसला नहीं होगा।
Samsung ने इसमें RAM Plus भी दिया था, जिससे जरूरत पड़ने पर स्टोरेज के एक हिस्से को वर्चुअल RAM की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि वर्चुअल RAM असली RAM जितनी तेज नहीं होती।
डिस्प्ले: 90Hz होने का फायदा मिलता है
Samsung A14 5G में 6.6 इंच की FHD+ स्क्रीन मिलती है और इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसका रिजॉल्यूशन 1080 × 2408 पिक्सल का है।
90Hz का फायदा रोज के इस्तेमाल से आप साफ महसूस कर सकते है। स्क्रॉल करते समय पेज थोड़े ज्यादा स्मूद दिखाई देते हैं और सोशल मीडिया चलाने में फोन सामान्य 60Hz स्क्रीन से बेहतर लगता है।
FHD+ रिजॉल्यूशन भी अच्छी बात है। YouTube और दूसरी वीडियो सामग्री देखते समय तस्वीर ज्यादा साफ दिखाई दे सकती है।
लेकिन यह AMOLED स्क्रीन नहीं है। यहां LCD पैनल दिया गया है। इसलिए अगर आपको गहरे काले रंग, ज्यादा कॉन्ट्रास्ट और AMOLED जैसी स्क्रीन पसंद है, तो नए विकल्प में ज्यादा अच्छे मिल सकते हैं।
सीधी बात कहें तो डिस्प्ले खराब नहीं है, लेकिन 2026 में यह कोई बड़ी खासियत भी नहीं रह गई है।
कैमरा कैसा है?
फोन के पीछे तीन कैमरे मिलते हैं:
- 50MP मुख्य कैमरा
- 2MP मैक्रो कैमरा
- 2MP डेप्थ कैमरा
आगे 13MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। रियर और फ्रंट कैमरे से Full HD वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है।
दिन की अच्छी रोशनी में 50MP मुख्य कैमरा सामान्य फोटो के लिए ठीक काम कर सकता है। परिवार, दोस्तों या बाहर घूमते समय खींची गई रोजमर्रा की तस्वीरों के लिए यह पर्याप्त हो सकता है।
लेकिन बाकी दो 2MP कैमरों से बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि खासकर 2MP मैक्रो कैमरा आज के हिसाब से ज्यादा उपयोगी नहीं लगता।
कम रोशनी में भी यह फोन नए कैमरा-केंद्रित मॉडलों जैसा अच्छा प्रदर्शन नहीं देगा। इसलिए अगर आपकी पहली पसंद कैमरा है, तो Samsung A14 5G को सिर्फ 50MP देखकर खरीदना सही नहीं होगा।
5000mAh बैटरी कितनी चलती है?
Samsung A14 5G में 5000mAh बैटरी है। Samsung ने लॉन्च के समय इसे दो दिन तक की बैटरी क्षमता वाले फोन के तौर पर बताया था, हालांकि इसकी वास्तविक बैटरी बैकअप व्यक्ति के इस्तेमाल पर ही निर्भर करता है।
साधारण इस्तेमाल जैसे कॉल, WhatsApp, थोड़ी वीडियो देखने और सोशल मीडिया के साथ इसकी बैटरी दिनभर आराम से चल सकती है। कम इस्तेमाल करने वाले लोगों को इससे ज्यादा समय भी मिल सकता है।
देखो समस्या चार्जिंग में है। फोन में 15W चार्जिंग है, जो की आज के समय में काफी धीमी मानी जाएगी।
यानी बैटरी बड़ी है, लेकिन इसे जल्दी चार्जिंग के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
RAM और स्टोरेज में कौन सा मॉडल लेना चाहिए?
देखा जाए तो Samsung A14 5G अलग-अलग बाजारों में 4GB, 6GB और 8GB RAM के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज विकल्पों में दिखाई देता है।
अगर आपको यह फोन आज खरीदना ही है, तो मेरी सलाह होगी कि कम से कम 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला मॉडल देखें।
4GB + 64GB मॉडल सस्ता होने पर भी लंबे समय के लिए थोड़ा सीमित लग सकता है। आजकल ऐप्स और फोटो-वीडियो जल्दी स्टोरेज भर देते हैं।
अच्छी बात यह है कि फोन में माइक्रोSD कार्ड से स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प मिलता है और उपलब्ध स्पेसिफिकेशन के अनुसार यह 1TB तक के कार्ड को भी सपोर्ट करता है।
इसलिए बहुत ज्यादा फोटो और वीडियो रखने वालों के लिए भी यह सुविधा अच्छी है।
सॉफ्टवेयर और अपडेट कितने मिलेंगे?
Samsung ने Galaxy A14 5G को Android 13 और One UI के साथ लॉन्च किया था। कंपनी ने इसके लिए 2 OS upgrades और 4 साल के security updates का भी वादा किया था।
क्योंकि यह 2026 में खरीदते समय सबसे जरूरी बातों में से एक है।
देखो फोन तो, 2023 का मॉडल है ही, इसलिए इसकी अपडेट अवधि अब काफी आगे बढ़ चुकी है। Samsung की घोषित किए गए नीति के हिसाब से देखे तो इसका सुरक्षा अपडेट का समर्थन लॉन्च के लगभग चार साल तक है। इसलिए अगर आप इसे अगस्त 2026 में खरीद रहे हैं, तो आगे मिलने वाले अपडेट की अवधि नए Samsung फोन की तुलना में काफी कम होगी।
यानी सिर्फ Samsung नाम देखकर इसे लंबे समय के लिए खरीदना ठीक नहीं होगा। अगर आप फोन 3-4 साल चलाना चाहते हैं, तो आपके लिए नया मॉडल देखना ज्यादा समझदारी होगी।
डिजाइन और बाकी फीचर्स

इस फोन का डिजाइन Samsung के उस समय के A-series फोन जैसा है। इसका वजन करीब 200 ग्राम से ज्यादा है और मोटाई की बात करें तो 9.1mm के आसपास है।
इसमें साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इसके अलावा भी 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है।
Dual SIM, 5G, Wi-Fi, Bluetooth और USB Type-C जैसे जरूरी कनेक्शन विकल्प भी मौजूद हैं।
अगर आपको अभी भी wired earphones इस्तेमाल करना पसंद है, तो 3.5mm जैक आपके लिए एक छोटा तो होगा लेकिन इससे अच्छा फायदा हो सकता है।
Samsung A14 5G की वारंटी कितनी है?
Samsung India की अभी के वारंटी की बात करें तो जानकारी के अनुसार मोबाइल हैंडसेट पर 12 महीने की warranty मिलती है। इन-बॉक्स बैटरी के लिए भी 12 महीने की अवधि दी गई है, जबकि दूसरे इन-बॉक्स accessories की अवधि अलग हो सकती है।
वारंटी का लाभ लेने के लिए खरीद की invoice संभालकर रखना बहुत जरूरी है। Samsung के अनुसार मोबाइल की warranty service authorized service center के माध्यम से ही दी जाती है।
ध्यान रखें कि physical damage, misuse या पानी से हुई किसी तरह की खराबियां सामान्य warranty में शामिल नहीं हो सकतीं। इसलिए खरीदते समय warranty की शर्तें को ध्यान से जरूर पढ़ें।
Samsung A14 5G के फायदे
1. Samsung का भरोसा
Samsung का service network और software experience कई बजट खरीदारों के लिए उपयोगी हो सकता है।
2. 90Hz FHD+ डिस्प्ले
स्क्रीन बड़ी है और 90Hz refresh rate रोज के इस्तेमाल को थोड़ा ज्यादा smooth बनाता है।
3. 5000mAh बैटरी
सिम्पल इस्तेमाल में अच्छी battery life मिलने की संभावना है।
4. 5G सपोर्ट
फोन 5G नेटवर्क सपोर्ट करता है, इसलिए केवल 4G फोन लेने की जरूरत नहीं पड़ती।
5. माइक्रोSD सपोर्ट
स्टोरेज कम पड़ने पर कार्ड से जगह बढ़ाई जा सकती है।
6. 3.5mm हेडफोन जैक
Wired earphones इस्तेमाल करने वालों के लिए यह कहना चाहिए कि अभी भी काम की सुविधा है।
Samsung A14 5G के नुकसान
1. फोन काफी पुराना है
2023 में लॉन्च हुआ यह फोन 2026 में नई पीढ़ी के बजट फोन से मुकाबला करता है।
2. 15W चार्जिंग धीमी है
5000mAh बैटरी अच्छी है, लेकिन charging speed आज के हिसाब से बहुत पीछे है।
3. LCD डिस्प्ले
AMOLED चाहने वालों को यह स्क्रीन साधारण लग सकती है।
4. कैमरा सेटअप सामान्य है
50MP मुख्य कैमरा ठीक है, लेकिन 2MP के बाकी कैमरे बहुत खास नहीं हैं।
5. अपडेट की बाकी अवधि कम है
चार साल के security updates की नीति के कारण 2026 में खरीदने पर आपको आगे का support नया फोन लेने जितना लंबा नहीं रहेगा।
क्या 2026 में Samsung A14 5G खरीदना चाहिए?
यह पूरी तरह इसकी कीमत पर निर्भर करता है।
अगर आपको 6GB + 128GB मॉडल करीब ₹13,000–₹14,000 में मिल जाता है और आपका इस्तेमाल WhatsApp, YouTube, कॉलिंग, सोशल मीडिया और सामान्य काम तक है, तो यह अभी भी एक काम चलने लायक विकल्प हो सकता है।
लेकिन अगर इसकी कीमत ₹15,000–₹18,000 के आसपास पहुंच रही है, तो मामला थोड़ा बदल जाता है। उस कीमत पर नया फोन लेना ज्यादा समझदारी हो सकती है, क्योंकि इससे आपको नया प्रोसेसर, ज्यादा तेज चार्जिंग, बेहतर कैमरा या लंबा software का support मिल सकता है।
खासकर 4GB + 64GB मॉडल को ज्यादा कीमत पर लेने से मैं बचने की सलाह दूंगा।
Samsung A14 5G किसे खरीदना चाहिए?
यह फोन उन लोगों के लिए ठीक हो सकता है जिन्हें:
- Samsung का ही फोन चाहिए।
- सामान्य डेली के काम के लिए फोन चाहिए।
- 5G जरूरी है।
- बड़ी स्क्रीन पसंद है।
- 5000mAh बैटरी चाहिए।
- microSD कार्ड का विकल्प चाहिए।
- फोन पर ज्यादा गेमिंग नहीं करनी है।
Samsung A14 5G किसे नहीं खरीदना चाहिए?
अगर आप:
- भारी गेमिंग करते हैं,
- बहुत तेज charging चाहते हैं,
- AMOLED डिस्प्ले चाहते हैं,
- ज्यादा बेहतर कैमरा चाहते हैं,
- 3-4 साल लंबे software support की उम्मीद रखते हैं,
- या ₹15,000+ खर्च कर रहे हैं,
तो Samsung A14 5G के बजाय नया मॉडल देखना आपके लिए बेहतर रहेगा।
Samsung A14 5G खरीदने से पहले मेरी सलाह
सबसे पहले तो वेरिएंट की कीमत देखें। सिर्फ Samsung का नाम देखकर ज्यादा कीमत न दें।
दूसरी बात, 4GB + 64GB मॉडल और 6GB + 128GB मॉडल की कीमत में अगर बहुत ज्यादा अंतर नहीं है, तो 6GB + 128GB चुनना आपके लिए ज्यादा सही रहेगा।
तीसरी बात, अगर आपको फोन कई सालों तक चलाना है तो इसके पुराने लॉन्च और सीमित बची हुई update अवधि को ध्यान में जरूर रखें।
और सबसे जरूरी बात—2026 में Samsung A14 5G को तभी खरीदें जब इसकी कीमत नए फोन के मुकाबले सच में कम हो। सिर्फ 5G और Samsung ब्रांड देखकर खरीदना अब पर्याप्त कारण नहीं है।
Samsung A14 5G: Pros और Cons एक नजर में
| Pros | Cons |
| Samsung का ब्रांड और service network | 2023 का पुराना मॉडल |
| 90Hz FHD+ स्क्रीन | AMOLED नहीं |
| 5000mAh बैटरी | केवल 15W charging |
| Exynos 1330 प्रोसेसर | भारी गेमिंग के लिए सीमित |
| 5G सपोर्ट | 2MP के अतिरिक्त कैमरे साधारण |
| microSD सपोर्ट | आगे का software support सीमित |
| 3.5mm headphone jack | ज्यादा कीमत पर value कमजोर |
Final Verdict: Samsung A14 5G लेना चाहिए या नहीं?
Samsung A14 5G को अभी भी पूरी तरह से बेकार फोन नहीं कह सकते है, लेकिन 2026 में इसे खरीदने की सबसे बड़ी वजह इसकी कम कीमत होनी चाहिए।
Exynos 1330, 90Hz FHD+ डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी और 5G सपोर्ट इसे सामान्य इस्तेमाल के लिए ठीक-ठाक फोन हो सकता हैं। Samsung की 4 साल की security update नीति भी इसके समय के हिसाब से अच्छी थी।
लेकिन अब फोन पुराना हो चुका है। 15W charging, LCD display, सामान्य कैमरा और कम बची हुई update अवधि इसकी बड़ी कमजोरियां हैं।
अगर 6GB + 128GB वेरिएंट करीब ₹13,000–₹14,000 में मिल जाए, तो सामान्य इस्तेमाल के हिसाब इसे देखा जा सकता है। लेकिन ₹15,000 या उससे ज्यादा खर्च करने से पहले नए फोन से जरूर compare करें।
सीधी बात कहें तो—सस्ता मिले तो Samsung A14 5G अभी भी काम का है, लेकिन महंगा मिले तो इसे छोड़कर नया मॉडल देखना बेहतर है।
FAQs
Samsung A14 5G की कीमत कितनी है?
अगस्त 2026 में या समय समय पर इसकी कीमत वेरिएंट और दुकान के हिसाब से बदलते रहती है। उपलब्ध ऑनलाइन लिस्टिंग में 4GB + 64GB करीब ₹14,999–₹18,499 और 6GB + 128GB करीब ₹13,799 के आसपास दिखाई दे रहा है। कीमत और स्टॉक लगातार बदल सकते हैं।
Samsung A14 5G में कौन सा प्रोसेसर है?
इसमें Samsung Exynos 1330 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जो 5nm प्रक्रिया पर बना है।
Samsung A14 5G में कितनी RAM मिलती है?
यह फोन 4GB, 6GB और 8GB RAM के ऑप्शन में उपलब्ध रहा है। स्टोरेज 64GB और 128GB विकल्पों में मिलता है।
Samsung A14 5G की बैटरी कितनी है?
इसमें 5000mAh की बैटरी है और 15W charging सपोर्ट मिलता है।
Samsung A14 5G में AMOLED डिस्प्ले है?
नहीं। इसमें 6.6 इंच की LCD स्क्रीन है, जिसका रिजॉल्यूशन FHD+ और refresh rate 90Hz है।
Samsung A14 5G में 5G है?
हां, Samsung Galaxy A14 5G में 5G नेटवर्क सपोर्ट मिलता है।
Samsung A14 5G को कितने साल के अपडेट मिलेंगे?
Samsung ने लॉन्च के समय 2 OS upgrades और 4 साल के security updates का वादा किया था।
Samsung A14 5G की warranty कितनी है?
Samsung India की मौजूदा warranty जानकारी के अनुसार मोबाइल हैंडसेट पर 12 महीने की warranty है।
क्या Samsung A14 5G 2026 में खरीदना सही है?
अगर यह कम कीमत में मिल रहा है और आपका इस्तेमाल सामान्य है, तो इसे लिया जा सकता है। लेकिन ₹15,000 या उससे ज्यादा खर्च करने से पहले नए फोन से इसकी तुलना करना बेहतर रहेगा।
1 thought on “Samsung Galaxy A14 5G Price in India 2026: Specs, Features और Review”